Khadi Boli—Western Uttar Pradesh’s Dialect: ‘प’

Last updated: Dec 04, 2023

पसर (Pasar): भोर में, पौ फटते ही | Early in the morning (before/around sunrise)

पतराळा (Patraala): छतों पर वर्षा जल निकासी हेतु बनाई गयी नाली | Opening on sides of a roof for rainwater drainage

पक्का-मिटठा (Pakka mittha): चीनी | Sugar

पकवान (Pakvaan): व्यंजन | Dishes

पलकटी (Palkati): गन्ने काटने हेतु एक धारदार औज़ार | A sharp tool to cut sugar cane

  • लो, फोटू भी देख लो

 

पम्पा (Pampa): पेट्रोल पंप | Petrol pump

परचा (Parcha): प्रश्न पत्र | Question paper

परकै (Parkay): पिछले वर्ष | Last year

परारकै (Pararkay): पिछले से पिछले वर्ष | Last to last year

पटबीजणा (Patbeejna): जुगनू | Firefly

पटकाणे (Patkaane): पटाखे | Fireworks

पत्ते (Pattey): ताश के पत्ते | Playing cards

परवा (Parva): पूर्व से चलने वाली हवा अथवा बयार  | Wind/breeze blowing from the East

पट (Pat): जांघें | Thighs

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

परामटे (Paraamtey): परांठे • चप्पल | Paranthas • Slippers

पछवा (Pachwa): पश्चिम से चलने वाली हवा अथवा बयार | Wind/breeze blowing from the West

पहाड़ा (Pahaada): उत्तर से चलने वाली हवा अथवा बयार | Wind/breeze blowing from the North

पहलवण  (Pahalvan): प्रथम बार ‘बियाने’ वाली गौ अथवा भैंस | A cow or buffalo which is giving birth for the very first time

पदाणा (Padanaa): मात देना • हराना | To beat (usually in a game)

पता काढ़णा (Pata Kaadhna): पता लगाना • जानकारी उपलब्ध करना | Finding out • Seek out information

पदोड़ी (Padodi): अत्यधिक पाद मारने वाला व्यक्ति | A person who farts too much

पपित्ता (Papitta): कामोत्तेजक युवती • सुंदर कन्या • पपीता | Hot chick • Beautiful girl • Papaya

पन्दर्वाडा (Pandarvaada): पंद्रह दिन | Fortnight

पाँव मळना (Paanv Malna): किसी स्थान से जाने से मना करना | Being unwilling to leave a place

पाँवपाँव (Paanv-Paanv): चलना | Walking

पाणी-पात (Paani paat): द्रव्य, सामान्यतः चाय, दूध अथवा शरबत | Beverages, usually Tea, Milk or Sharbat

पाद (Paad): अपान वायु निष्कासन | Fart

पावसाणा (Pavsana): गाय अथवा भैंस के थनों को सहलाकर उन्हें  दुहने हेतु तैय्यार करना | To prepare cow or buffalo for milking by caressing her udders

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

पांत (Paant): चारपाई का निचला हिस्सा | The lower portion of a Charpoy

पाणी पतास्से, पाणी पटाके (Paani patasey, Paani patakey): एक चटपटा भारतीय स्नैक | A spicy Indian snack

पाणी चलाणा (Paani chalaana): खेतों की सिंचाई की प्रक्रिया | The process of irrigating fields

  • लो, फोटू भी देख लो

पहाडा पढ़ाना (Pahada padhāna): दिग्भ्रमित करना | To Mislead

पाह्वना (Pahvna): अतिथि • जामाता (दामाद, जीजा) | Guest • Son-in-Law, Brother-in-Law

पावा (Pava): चारपाई के चार पैरों में से एक | One of the four wooden legs of Charpoy

  • यो शब्द नू बोल्ला जा

 

पिंसल (Pincal): पेंसिल | Pencil

पिछाण (Pichhan): पहचान | Identity

पिछारळी उड़  (Pichharli Ud): घर या गाँव का पिछला हिस्सा | Backside of a home/village

पिसाया मरना (Pisaya marna): अत्यधिक प्यासा होना | Extremely thirsty

पिंचर (Pinchar): पंक्चर | Puncture

पीड्ढा  (Peeddha):पतली रस्सियों (जिन्हें ‘बाण’ कहते हैं) एवं लकड़ी से निर्मित एक स्टूल जैसा ढाँचा | Small stool like structure made of small ropes and wood

पुराळी (Puraali): चावल के पौधे की सूखी पत्तियाँ | Rice plant dry leaves

पूळी (Pooli): गन्नों का एक गट्ठर | A bunch of sugarcane

  • लो, फोटू भी देख लो

पूरी (Poori): पूड़ी (गेंहू के आटे से) तलकर बनाया गया एक स्नैक | Poodi (a Fried snack made with wheat flour)

पूरणमास्सी (Pooranmassi): पूर्णिमा | Full moon night

पूड़े (Poodey): गेंहू के आटे में गुड मिश्रित जल मिलाकर तथा तलकर बनाया गया एक स्नैक | Sweet snacks made with wheat flour and jaggery syrup

पेवर (Pevar): शुद्ध | Pure

पेड्डी (Peddi): गन्ने की द्वितीय अथवा तृतीय वर्ष की फ़सल | Sugarcane crop in its 2nd or 3rd year

पेड्डा (Pedda): वृक्ष | Tree

पेड़ा (Peda): खोया (मावा) तथा चीनी से निर्मित मिठाई | Sweet made with solid milk and sugar

पेलना (Pelna): किसी की पिटाई करना • सम्भोग • बलात्कार | To beat someone up • Intercourse • Rape

पेळी (Peli): पीली मिट्टी | Yellow soil • Clay

परै कू (Paray koo): उस तरफ़ | To that side

पैसे चलना (Paise chalna): पैसे ख़र्च हो जाना | Money spent

पर्चे (Parche): परीक्षा | Exams

पैज (Paij): शत्रुता | Enmity

पोत  (Pot): निर्धन | Poor

पोद्दी (Poddi): किसी के कंधों पर सवारी करना | Riding on (somebody’s) shoulders

पोत्ता (Potta): पौत्र, मिट्टी के चूल्हे अथवा मिट्टी के फ़र्श पर गोबरी फेरने के लिए उपयुक्त होने वाला एक कपड़ा | Grandson • A cloth used for applying gobri (mix of cow’s dung, water, little bit of hay and a special type of soil) onto uncemented floor or raw cooking stove

पोग्गे (Poggey): गन्ने के अल्पविकसित पौधे | Young sugarcane plants

  • लो, फोटू भी देख लो

पोतड़े (Potdey): शिशुओं के (बिना सिले) कच्छे | Children’s nappies

error: Content is protected !!